Advertisement

स्वतंत्रता दिवस को ले डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार-गोमिया मार्ग पर डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल उलगड्डा में आजादी के 80वीं वर्षगांठ को धूम धाम से मनाने के लिए बच्चों में देशभक्ति तथा  रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए 12 अगस्त को विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के नर्सरी से तृतीय तक के छात्र/छात्राओं के बीच चित्रांकन, वर्ग चतुर्थ से षष्ठम तक के छात्र/छात्राओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता तथा सप्तम से दशम तक के बच्चों के बीच देशभक्ति निबंध लिखों तथा क्राफ्ट बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। उक्त प्रतियोगिता में कुल 400 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एक से एक बढ़कर चित्र एवं क्राफ्ट बनाकर सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं का मन मोह लिया।

विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह स्वतंत्रता दिवस के शुभ दिन आगामी 15 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों की उपस्थिति में दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गोविंद यादव, गोवर्धन कुमार, तनुजा कुमारी, रवि कुमार, समीर नायक, अनुपमा सिन्हा, कुमारी शालिनी, अनिता कुमारी, महेश यादव, नितेश कुमार, कमलनाथ टुडु, नफीस अंसारी, दीपक ठाकुर इत्यादि शिक्षक/शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *