Advertisement

कांवरियों की सेवा ही सच्ची शिवभक्ति-विनय कुमार सिंह

शिवबचन सिंह चौक पर विधायक द्वारा डाक-बम सेवा शिविर का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के एनएच-19 स्थित शिवबचन सिंह चौक पर 9 अगस्त को डाक-बम कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का औपचारिक उद्घाटन सोनपुर के विधायक विनय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

जानकारी के अनुसार उद्घाटन के बाद विधायक विनय कुमार सिंह ने कांवरियों की सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए घोषणा की कि यह शिविर आगामी 16 अगस्त और 23 अगस्त को भी डाक-बम कांवरियों की सेवा में निरंतर सक्रिय रहेगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस सेवा शिविर में आकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा कि कांवरियों की सेवा ही वास्तव में सच्ची शिवभक्ति है।

इस भव्य आयोजन के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य और सैकड़ों कार्यकर्ता सेवा कार्य में मुस्तैद दिखे। प्रमुख उपस्थित जनों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, सोनपुर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, प्रदेश नेता वरुण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम, नरेश सिंह, ठेकेदार संजय सिंह, सुबोध कुमार सिंह, महेश कुमार, संजीव कुमार सिंह, राजीव मुनमुन, प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश सिंह, राजेश कुमार राज, दिव्यांशु गौतम, धनंजय सिंह, युवा नेता विक्रम कुमार, दुर्गा दास, राजू कुमार, नरेश राय, कृष्णानंदन दास, जयंत कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, अरुण कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह, अनिल सक्सेना, राजन कुमार दास सहित सैकड़ों स्थानीय रहिवासी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *