Advertisement

विश्व आदिवासी दिवस पर किशोरियों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को स्वयंसेवी संस्था सहयोगिनी द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के कूरको तथा धधकिया गांव में किशोरियों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की उत्प्रेरक विनीता देवी एवं रेखा देवी ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हमें यह याद रखना है कि आदिवासीयत के कारण ही हमारा जल, जंगल तथा जमीन सुरक्षित है। इनके बीच होने वाले हिंसा को समाप्त करने के लिए हमें संकल्प लेने की जरूरत है। बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल यौन हिंसा जैसे मुद्दे को समाप्त करने के लिए हमें सब के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है । बताया गया कि सहयोगिनी संस्था द्वारा प्रखंड के 30 गांव में बच्चों के अधिकार को लेकर आदिवासी समुदाय के बीच में विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है।

इस दौरान धधकिया गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि किशोरियों के नेतृत्व विकास का कार्यक्रम विगत 5 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हमारे द्वारा उनके बीच में विशेष जागरूकता एवं गीत संगीत का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान स्वाति कुमारी, निधि कुमारी, पयाल, अनिता कुमारी, सुरभि कुमारी आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *