रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र के समीप 9 अगस्त को एनएच-23 पर एक खड़ी कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।
इस हादसे में बनसिमली रहिवासी तारकेश्वर आचार्य, अभिषेक कुमार सिन्हा तथा ऑटो चालक घायल हो गए, जबकि ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गई और उसमें सवार सभी सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है।
इसे लेकर कार क्रमांक-JH 09AR/2274 के सवार निकोलस मिंज ने बताया कि वे कार खड़ी कर पास में एक कार्यक्रम में गए थे, लौटने पर वाहन क्षतिग्रस्त मिला। वहीं ऑटो में सवार तारकेश्वर आचार्य का कहना है कि कार ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे ऑटो पलट गई। पुलिस उक्त मामले की जांच में जुट गई है।
![]()













Leave a Reply