Advertisement

रात में सड़कों पर उतरी बोकारो पुलिस, गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर बीते 7-8 अगस्त की मध्य रात्रि पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में सिटी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित रात्रि गश्ती का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गश्ती दलों की मौजूदगी, सतर्कता, कार्यशैली और निर्धारित गश्ती बिंदुओं का भौतिक सत्यापन किया गया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के क्रम में पुलिसकर्मियों को संवेदनशील एवं अपराध संभावित क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, आभूषण प्रतिष्ठानों तथा सुनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही संदिग्धों और वाहनों की जांच, वाहन जांच अभियान तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया।

विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग, सघन वाहन जांच, ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट, संदिग्धो का सत्यापन, ट्रिपल राइडिंग एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की जांच की गई। पुलिस उपाधीक्षक ने डायल-112 से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई, बीट पुलिसिंग को मजबूत करने और आम जनों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया। बोकारो पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्ती, औचक निरीक्षण एवं विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *