Advertisement

पेटरवार के व्यवसायी सरदार हजारा सिंह का छतीसगढ़ के भिलाई में निधन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत की गागीहाट (बाजारटांड़) में व्यवसाय चला रहे प्रसिद्ध व्यवसायी सरदार हजारा सिंह चावला का निधन बीते 7 अगस्त को उनकी पैतृक स्थान छतीसगढ़ के भिलाई के एक निजी अस्पताल में हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

जानकारी देते हुए 9 अगस्त को दिवंगत व्यवसायी के परिजनों ने बताया कि उन्हें बीते 6 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उक्त अस्पताल में दाखिल किया गया। फिर 7 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने पर उनकी सांसे थम गई व निधन हो गया।

बता दें कि *जगत प्रहरी* प्रतिनिधि दिवंगत से वर्ष 1978 से 90 के दशक में कई बार मिलकर बातें कर चुके हैं। उनके आकस्मिक निधन की खबर पाकर बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति सहित भाजपा नेता शांतिलाल जैन, रविशंकर जायसवाल, गुरदीप सिंह चावला, अवधेश जायसवाल, असित बनर्जी सहित पेटरवार के अनेकों व्यवसायियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनका श्राद्ध-कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिब गुरुनानक नगर (वैशाली नगर) भिलाई में आगामी 11 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त को खत्म होगा।

शोकाकुल परिवार में जसपाल सिंह छावला, राजिंदर कौर, चिरंजीत सिंह, तारिणीजीत कौर, मंजीत सिंह, जसमीत कौर, इंद्रपाल सिंह चावला, मनप्रीत कौर, कंवलजीत सिंह, हरलीन कौर, प्रितपाल, अमनदीप आदि शामिल है। बता दें कि अभितक दिवंगत के नाम पर गुरुनानक टायर्स फर्म संचालित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *