Advertisement

बोलबम श्रद्धालुओं का जत्था अंगवाली एवं झुंझको से सुल्तानगंज के लिए रवाना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन गांव, पंचायत से कांवरिए का जत्था 9 अगस्त को सुल्तानगंज कांवर लेकर रवाना रवाना हो गये।

जानकारी के अनुसार बोलबम श्रद्धालुओं का अठारह सदस्यीय जत्था पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के राजाटांड़ से तथा झुंझको टोला सलगाबारी से एक दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज के लिए दोपहर निजी वाहन से निकल पड़े हैं। दोनों जत्था आज रात को ही सुल्तानगंज से कांवर में गंगाजल उठाकर पैदल यात्रा कर दूसरी 10 अगस्त को देवघर, स्थित बाबाधाम में भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे।

अंगवाली के श्रद्धालु जत्था में प्रकाश चंद्र नायक, पवन कुमार नायक, अरुण कुमार नायक, कन्हैयालाल नायक, भोला नायक, शिवकुमार नायक, दिगंबर नायक, दीपक नायक, कपिलदेव नायक, सोनू नायक, राकेश नायक, विवेक नायक, ललकु नायक, आशीष नायक, आयुष नायक, कन्हाई नायक, सेट रजवार, जानकी रजवार, कामेश्वर रजवार आदि शामिल है। इसी तरह झुझको से खिरोधर रजवार, किशुन रजवार, हेमंत रजवार, मुकेश रजवार, विक्रम रजवार, कार्तिक रजवार, मिट्ठू रजवार, सहदेव सिंह, संतोष रजवार, विजय रजवार आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *