Advertisement

वन सी स्वांग में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग वन सी कॉलोनी में 9 अगस्त को धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया गया। सावन महोत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने एक से बढ़कर एक परिधानो को धारण कर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुई।

जानकारी के अनुसार सावन महोत्सव समिति स्वांग द्वारा वन सी कॉलोनी के सामुदायिक भवन में घूम-धाम से महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत, संगीत, विभिन्न प्रकार के खेल (गेम) और लजीज व्यंजन का जमकर लुत्फ़ उठाया। महिलाएं हरा व् लाल परिधान, बांहों में आकर्षक चुड़ी, बिंदी धारण कर संगीत की धुनो पर जमकर थिड़की।

सावन महोत्सव के मौके पर रीना सिंह, संगीता सिंह, डिंपल मिश्रा, कुसुम सिन्हा, अभिलाषा सिंह, पृथा झा, ममता कुमारी, निर्मला दुबे, प्रिया सिंह, रजनी सिंह, रुचि दुबे, किरन देवी, पुष्पांजलि, दीपिका सिन्हा, श्रुति कुमारी, वीणा कुमारी, ज्ञानती सिंह, माधुरी सिंह, रूनी देवी, मंजू दुबे, प्रीति कुमारी, ममता त्रिपाठी, जूली सिन्हा, गुड़िया सिंह, दीपमाला झा, गीता कुमारी एवं अन्य महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *