Advertisement

अस्पताल पहुंचकर श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने बीमार पत्रकार से की मुलाकात

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया के पत्रकार ओंमकार नाथ मिश्रा इनदिनों गंभीर रूप से बीमार चल रहे है। इंटक से संबद्ध आरसीएमयु कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं बोकारो जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार सिंह ने इलाजरत पत्रकार मिश्रा से अस्पताल जाकर उनका कुशल क्षेम जाना।

जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचकर श्रमिक नेता सिंह ने पत्रकार मिश्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा की पत्रकार मिश्रा की कलम ने हमेशा सच को सामने लाने और आमजन की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य है।

इस अवसर पर उन्होंने मिश्रा के परिजनों को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में श्रमिक संगठन और कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। साथ ही हर संभव सहयोग करने का भरोसा भी दिया। श्रमिक नेता सिंह की इस पहल पर पत्रकार मिश्रा के परिवार ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग से मरीज और परिजनों का मनोबल बढ़ता है। मुलाकात के दौरान कांग्रेस के मनोज सिंह, गंगा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *