Advertisement

सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में समाधान शिविर का आयोजन

शिविर में कर्मचारियों की शिकायतों का किया गया त्वरित निस्तारण

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय रांची द्वारा 5 अगस्त को रामगढ़ जिला के हद में सीसीएल के अरगड्डा क्षेत्र में एक दिवसीय समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

सीसीएल मुख्यालय के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रबंधन के समक्ष रखा। शिविर की अध्यक्षता समाधान प्रकोष्ठ के मुख्य प्रबंधक गौतम चौधरी ने की।

इस अवसर पर अरगड्डा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन एवं प्रशासन ) राजीव कुमार, मुख्य प्रबंधक (एचआर) तेजविंदर सिंह सहित वरिय प्रबंधक मानव संसाधन एवं नोडल अधिकारी समाधान सेल ऋचा टाइटस, विभागाध्यक्ष (असैनिक), सभी इकाईओं के मानव संसाधन अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

बताया जाता है कि आयोजित शिविर के दौरान कर्मचारियों द्वारा आवास (क्वार्टर) अनुरक्षण, पदोन्नति तथा अन्य सेवा संबंधी मामलों की समीक्षा की गईं। संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर कर्मचारियों को तत्काल राहत प्रदान की गयी। वहीं, जिन मामलों के समाधान हेतु विस्तृत प्रक्रिया आवश्यक थी, उन्हें नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई के लिए दर्ज किया गया। ज्ञात हो कि यह पहल सीसीएल के विभिन्न कोयल क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में सीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *