Advertisement

सावन के प्रथम सोमवार को कथारा चार नंबर शिव मंदिर में विशेष पूजा

परियोजना पदाधिकारी ने पूजा कर की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सावन मास के प्रथम सोमवारी के अवसर पर बीते 3 अगस्त की देर संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित शिव मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर समिति कथारा चार नंबर द्वारा आयोजित विशेष पूजा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा में मुख्य रूप से सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार, कोलियरी प्रबंधक कृष्ण मुरारी, डिपो ऑफिसर अवनीश कुमार और सेफ्टी ऑफिसर अनीश दिवाकर शामिल हुए। मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उपरोक्त द्वारा शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराया। बिल्व पत्र, धतूरा, बेलपत्र और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न किया गया।
पूजा के बाद मौके पर परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा की सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। आज प्रथम सोमवारी पर हमने क्षेत्र व् समाज के कल्याण, प्रतिष्ठान के उत्थान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूजा-अर्चना की है। मेरी कामना है कि भोलेनाथ सभी कर्मियों और क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और मंगल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सीसीएल परिवार हमेशा सामाजिक कार्यों और धार्मिक आस्थाओं के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। समिति द्वारा सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, तपेश्वर चौहान, श्याम नंदन मंडल, एम एन सिंह और वेदव्यास चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कोलियरी कर्मी, स्थानीय रहिवासी, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे। पूरे परिसर में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिव मय हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *