Advertisement

गोमिया के स्वांग में गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी तेज-मनोज सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग में गणेश उत्सव पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चतुर्थ वर्ष महोत्सव को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है। श्रीगणेश पूजनोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। उक्त बाते 31 जुलाई को पूजा समिति के मनोज सिंह ने एक भेंट में कही।

उन्होंने बताया कि आगामी 14 सितंबर से 19 सितंबर तक छः दिवसीय गणेश उत्सव स्वांग के वन सी कॉलोनी के सामुदायिक भवन में होगा। जिसमें 15 से 17 सितंबर तक कथा प्रवक्ता परमपूज्य साध्वी लक्ष्मी रामायणी श्रीधाम वृन्दावन द्वारा संगीतमय प्रवचन होगा और पूजन कार्य आचार्य सुनील कुमार शास्त्री भारतीय कर्मकाण्ड वेद रत्न वाराणसी के द्वारा संपन्न कराया जायेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के जगदीश प्रसाद, डी के राय, सुरेश, मोहन सिंह, चंदन, पवन , मनोज सिंह, विजय सिंह, कृष्णाकांत त्रिपाठी, हृदय नारायण सिंह, ललन सिंह, कैलाश सिंह, प्रदीप, शैलेश चतुर्वेदी, अभिमन्यु व् सभी नगरवासियों के सहयोग से गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी चल रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *