रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मंजूरा पंचायत रहिवासी एवं झामुमो नेता रूपेश कुमार महतो के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने बीते 26 जुलाई को आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने पार्टी का पट्टा पहनाकर संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, सुरजन कपरदार, शिशुपाल महतो, बासुदेव प्रजापति, मिथलेश महतो, भागीरथ महली सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में आजसू पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनसेवा से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न दलों के गणमान्य कार्यकर्त्ता आजसू से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करें।
जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि आजसू पार्टी विकास और जनहित की राजनीति करती है। युवाओं का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि पार्टी की विचारधारा आम रहिवासियों तक पहुंच रही है। उन्होंने नवप्रवेशी युवाओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। सुरजन कपरदार ने कहा कि मंजूरा पंचायत सहित पूरे कसमार क्षेत्र में आजसू पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आने वाले दिनों में पार्टी और प्रभावी भूमिका निभाएगी। रूपेश कुमार महतो ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की नीतियों और डॉ लम्बोदर महतो के नेतृत्व से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं को रोजगार और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा से आजसू पार्टी के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवप्रवेशी युवाओं ने पार्टी की नीतियों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कसमार प्रखंड में आजसू पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच कार्य करेगी।
![]()












Leave a Reply