Advertisement

बोकारो कांग्रेस के नये प्रवक्ता मनोज राय का भव्य स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने वरिष्ठ नेता सह 20 सूत्री समिति सदस्य मनोज राय को जिला कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस अवसर पर चास नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 27 जुलाई को मनोज राय को गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रवक्ता मनोज राय ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वर्ष 2015 से सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चास-बोकारो में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हैं और आगे भी नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को और सशक्त करेंगे। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चास नगर अध्यक्ष साधु बाउरी, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार राय, कपिल दास, मुस्लिम अंसारी, जितेंद्र रजक, मोहित दास, रवि चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *