Advertisement

डीएवी सेक्टर-4 में युवा प्रबोधन कार्यक्रम, नागरिक कर्तव्यों पर जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 27 जुलाई को विकसित भारत के निर्माण में नागरिक कर्तव्य और स्व के मंत्र की भूमिका विषय पर युवा प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों यथा प्रणय झा, अनुष्का शर्मा, श्रेया कुमारी एवं नंदिनी ने विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता संजय कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में ‘स्व’ के भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि बताते हुए पंच परिवर्तन के संकल्पों, स्व का भाव, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संविधान में उल्लिखित 11 मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ ली। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन गीता कुमारी ने की। मौके पर प्राचार्य एसके मिश्रा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *