रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो की सीनियर इकाई में 27 जुलाई को चार-दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव धरोहर का सोल्लास शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंतर-सदन समूह तबला वादन और ग़जल आधारित एकल गायन प्रतियोगिता से की गयी, जिसने पूरे परिसर को सुरों और ताल की मधुर लय से गुंजायमान कर दिया।
बताया जाता है कि तबला वादन में छात्रों ने 10 मात्रा के झपताल पर कायदा, टुकड़ा, परन और पेशकार की प्रभावी प्रस्तुति दी। इस स्पर्धा में जमुना हाउस प्रथम, झेलम द्वितीय और चेनाब तृतीय स्थान पर रहा।
वहीं, ग़जल गायन में छात्रों ने अपनी सुरीली आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शांभवी झा (जमुना) और आंचल पाठक (सतलज) संयुक्त रूप से प्रथम रहीं, जबकि अर्थित सिंह (चेनाब) व मैत्रेयी सिन्हा (गंगा) द्वितीय और पीयूष मल्लिक (झेलम) तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों को निरंतर अभ्यास और समर्पण से प्रतिभा निखारने की प्रेरणा दी। कहा कि आगामी दिनों में समूह-गान, ऑर्केस्ट्रा और समूह-नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
![]()












Leave a Reply