Advertisement

पिछरी दक्षिणी के झामुमो नेता शंकर मुर्मू बने विधायक प्रतिनिधि

दस पंचायतों की समस्याओं को निपटाने में महती भूमिका निभाएगा शंकर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ रतनलाल मांझी की अनुशंसा पर पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत करनडीह रहिवासी शंकर मुर्मू को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने बेरमो विधानसभा अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के दस पंचायत का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

इस अवसर पर 27 जुलाई को विधायक प्रतिनिधि शंकर मुर्मू ने कहा कि बेरमो विधानसभा के दस पंचायतों के प्रतिनिधित्व करते हुए विकास कार्यों सहित सभी समस्याओं के त्वरित निदान की अपनी ओर से हमेशा तत्पर रहूंगा। विधायक कुमार जयमंगल द्वारा शंकर को नियुक्ति-पत्र सौंपते वक्त वरीय झामुमो नेता श्रीराम हेंब्रम, नीलेश किस्कू, रवि मरांडी, फीनीराम सोरेन सहित कई शामिल थे। बताया जाता है कि विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने से संबंधित पत्र की प्रति पेटरवार बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों को प्रेषित की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *