प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कौटिल्य भवन बेरमो में बीते 26 जुलाई को कौटिल्य महापरिवार केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन सचिव राम नरेश द्विवेदी ने की।
बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे। संस्थापक अनिल चंद्र झा ने बैठक में अब तक संस्था द्वारा किए गये विविध सामाजिक, शैक्षिक, पर्यावरणीय तथा जनहितैषी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों के योगदान की सराहना की और भविष्य में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार झा ने कहा कि वर्तमान समिति का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। संस्था के सतत विकास एवं कार्यों की निरंतरता के लिए नई केंद्रीय समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की।
बैठक में आगामी 15 अगस्त पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने, छात्रों के शैक्षिक कार्यक्रम को और विस्तारित करने, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता लाने तथा कार्यक्रम चलाकर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर विचार किया गया। साथ हीं सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को भी जोड़कर प्रशिक्षित किए जाने पर आम समिति बनी।
बैठक के अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया। सभी सदस्यों ने संगठन की उन्नति और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में मुख्य रूप से संजय मिश्रा संजय कुमार पांडेय, रमाशंकर उपाध्याय, शंभू दुबे, बसंत पाठक, धर्मेंद्र तिवारी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त की।
![]()












Leave a Reply