Advertisement

पोक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपी भेजे गए जेल

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। पोक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी दल में गोमिया थाना प्रभारी, कांड के अनुसंधानकर्ता एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बीते 26 जुलाई को गोमिया थाना कांड क्रमांक-97/26, धारा- 65(1)/351(2) बीएनएस एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त विकास कुमार यादव, उम्र- 36 वर्ष, पिता- स्व. विश्वनाथ गोप, गंझूडीह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

वही 27 जुलाई को गोमिया थाना कांड क्रमांक-99/26, धारा- 64(2)(f)(i)(j)(m)/ 127(4) बीएनएस एवं 6 पोक्सो एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त उमेश कुमार पासी, उम्र- 25 वर्ष, पिता- स्व. घोसाल पासी, स्वांग गांधीग्राम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
अभियुक्त के गिरफ्तारी दल में उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मी गोमियां थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, अनुसंधानकर्ता पुअनि बिरसा बाड़ा, अनुसंधानकर्ता पुअनि दीपनारायण शुक्ला एवं सशस्त्र बल मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *