Advertisement

राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच द्वारा जिला प्रवक्ता अजय कुमार सिंह का अभिनंदन

बोकारो जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंटक से संबद्ध आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह को जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के पदाधिकारियों द्वारा 27 जुलाई को अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित समारोह में राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के कार्यकर्ताओं ने सिंह को पुष्पगुच्छ, पुष्पमाला, पगड़ी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष जबकि संचालन राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के अध्यक्ष विजय यादव ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति मंच के अध्यक्ष विजय यादव, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, सचिव सुजीत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

मौके पर वक्ताओं ने अजय कुमार सिंह को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए गर्व की बात है। मंच के अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि अजय भैया जमीन से जुड़े नेता हैं। बेरमो की हर समस्या से वे वाकिफ हैं। सचिव सुजीत मिश्रा ने कहा कि अजय भैया को कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा जो जिमेवारी दी गयी है उससे पार्टी को जिले में नई ऊर्जा मिलेगी। स्मृति मंच के कोषाध्यक्ष राजू वर्मा ने कहा कि इस नियुक्ति से पूरे बेरमो क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
सम्मानित होने के बाद अजय कुमार सिंह ने झारखंड एवं बिहार के पूर्व मंत्री मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा की जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना और मजदूर वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस को और अधिक सशक्त होकर संघर्ष करना होगा।

कार्यक्रम के अंत में देश और पार्टी की तरक्की के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। मौके पर मंच के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सूर्य कांत त्रिपाठी, सुनीता सिंह, उत्तम कुमार, कमलकांत सिंह, देवाशीष आस, चंद्रशेखर प्रसाद, मोहम्मद नसीम, प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल, संतोष सिन्हा, महेश कुमार, संदीप रवानी, मो. सबीर अहमद, बिनोद यादव, अमनदीप सिंह, गणेश महतो, अश्वनी कुमार, दीपक कुमार, बिन्दु चन्द हेम्ब्रम, रमाकांत सिंह, मनोज सिंह, सुरेश ठाकुर, अर्जुन करमाली, भीकम कुमार, बिजय नायक सहित दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *