Advertisement

दामोदर दुर्घटनास्थल का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने लिया जायजा

स्कॉर्पियो ने घर में घुसकर की थी घर की मालकिन समेत पति-पत्नी को शिकार

प्रहरी संवाददाता/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के दामोदर स्थित दुर्घटनास्थल का 26 जुलाई को कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने जायजा लिया। उन्होंने मृतक के परिजन से भेंटकर गहरा दु:ख जताया। शोकाकुल परिवार को ढांढ़स देते हुए उन्होंने सभी मृतकों के प्रति गहरा शोक व उनके परिजनों व् शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

पंसस खान ने इस अवसर पर बताया कि एनएच 22 चंदवा नगर के बीज दामोदर गांव के समीप 22 जुलाई की संध्या नगर मंदिर से पुजा कर चंदवा के थाना टोली जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धक्का देते हुए घर में घुस गई। कहा कि घटना स्थल पर घर के दुआरी पर बैठे घर की मालकिन राखी देवी पति प्रमोद गिरि व स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दुर्घटना में घायल चालक अरविंद कुमार की पत्नी खुशबू देवी की भी मौत अस्पताल पहुंचकर हो गई।

वहीं घर मालकिन के गोतनी सरीता देवी पति बिनोद गिरि भी घायल हैं। उनके माथा, चेहरा और कमर में गंभीर चोट है। परिजन घर में दशकर्म की रिवाज के लिए किसी तरह लगे हैं। कहा कि दिवंगत अरविंद कुमार के पिता बद्री वर्मा और स्व. ललीता देवी के पति मंटु कुमार की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है।

पंसस ने कहा कि बीते 24 जुलाई को ललीता देवी पति मंटु कुमार की भी मौत हो गई। इस हादसे में चार जनों की जान गवां देने से चारों तरफ शोक व्याप्त है। उक्त हादसे में और भी घायल हैं जिनका ईलाज अन्य अस्पतालों में चल रहा है।
प्रमोद गिरि ने बताया कि घटनास्थल के समीप छोटी ट्रनिंग भी है। यहां हमेशा कीचड़ रहता है। कहा कि चंदवा नगर से आने में बाएं चक्का बाइं ओर खींचती है। गाड़ी को दाएं की ओर और बाएं की ओर मोड़ने में यहां हमेशा हादसा होते रहता है।
उक्त घटना के बाद से अबतक किसी भी परिजन को प्रशासन द्वारा कोई सहायता नहीं किए जाने से रहिवासी काफी दु:खी हैं। मृतक अरविंद कुमार, ललीता देवी, खुश्बू देवी भाजपा चंदवा पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष रिकी वर्मा के रिस्तेदार हैं।

पंसस अयुब खान ने कहा कि भाजपा नेता के रिस्तेदार होने व इस हृदय विदारक व मर्माहत करने वाली घटना मे स्थानीय प्रशासन के साथ साथ किसी जनप्रतिनिधियों द्वारा अबतक परिजनों की कोई सुधि नहीं लिया जाना दु:खद है। उन्होंने कहा कि परिजन की माली हालत पहले से ही अच्छा नहीं है। आवास को ठीक नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में स्कॉर्पियो द्वारा घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से घर की स्थिति और ज्यादा खराब हो गया है।

जिला व् प्रखंड प्रशासन द्वारा किसी तरह कोई सहायता नहीं किए जाने से शोकाकुल परिजन काफी मर्माहत हैं। उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने लातेहार जिला उपायुक्त संदीप कुमार से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, घायलों को प्रशासन की ओर से ईलाज कराने, इस समय परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता करने, प्रशासन की ओर से परिजनों की सुधि लेने, आवास दिलाने व गति सीमा कम करने के लिए घटनास्थल के पास ट्रनिंग में बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *