Advertisement

आपका मोबाइल फिर से आपका के तहत पुलिस ने लौटाए 43 दावेदारों के मोबाइल

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। आम जनों की संपत्ति और डिजिटल सुरक्षा को लेकर कटिबद्घ बोकारो जिला के हद में बेरमो पुलिस द्वारा 25 जुलाई को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में आपका मोबाइल फिर से आपका कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार इस आयोजन को लेकर बेरमो अनुमंडल पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तहत सीईआईआर पोर्टल से 12 थानों से 43 खोए अथवा चोरी गये मोबाइल बरामद किया गया तथा मोबाइल धारकों के बीच वितरण किया गया।
बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तेनुघाट स्थित कार्यालय में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल खोने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

इसे गंभीरता से लेते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने सीईआईआर पोर्टल का उपयोग कर कार्रवाई की। बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई कर कुल 43 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाईल धारको के बीच वितरण किया गया है।  ज्ञात हो कि बरामद मोबाइलों को तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह के कार्यालय प्रांगन में सत्यापन कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। खोया हुआ मोबाइल पाकर मोबाइल धारकों ने पुलिस को साधुवाद दिया तथा उनके कार्यों को सराहा।

मौके पर अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद थे। थानावार बरामदगी का विवरण के तहत जरीडीह थाना क्षेत्र का 13, कसमार थाना क्षेत्र का 4, पेटरवार थाना क्षेत्र का 2, बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र का एक, महुआटांड़ थाना क्षेत्र का 3, गोमिया थाना क्षेत्र का 5, चतरोचट्टी थाना का 2 आईईओएल थाना क्षेत्र का 2, चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र का 4, दुग्दा थाना क्षेत्र का 2, पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र का 2 तथा नावाडीह थाना क्षेत्र का 3 मोबाईल शामिल है। कुल 43 मोबाईल की बरामदगी कर दावेदारों के बीच वितरित किया गया।

बेरमो पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम होता है या चोरी हो जाता है तो तुरंत संबंधित थाना को सूचित करें और सरकार द्वारा जारी सीईआईआर पोर्टल पर जाकर विवरण भरें। यदि खोया या चोरी का मोबाइल किसी अन्य द्वारा इस्तेमाल किया जाता है तो इसकी सूचना थाना और आवेदक को दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *