Advertisement

सावन समारोह में अर्पिता महिला मंडल की पहल, श्रमिकों के बीच ट्रॉली बैग का वितरण

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सावन समारोह के अवसर पर अर्पिता महिला मंडल रांची द्वारा अर्पिता महिला मंडल, राजहरा, बरकाकाना एवं गिरिडीह क्षेत्र के सदस्यों के संयुक्त सहयोग से जवाहर नगर में 12 जुलाई को कार्यरत श्रमिकों के लिए सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन तथा सदस्यों के सहयोग से किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमिकों के बीच 40 ट्रॉली बैग एवं भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ उनके श्रम, समर्पण एवं योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करना था। इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल, रांची के साथ अर्पिता महिला मंडल, राजहरा, बरकाकाना एवं गिरिडीह क्षेत्र की सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सभी महिला मंडलों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया तथा श्रमिकों तक सामग्री सुव्यवस्थित ढंग से वितरित की गई। ज्ञात हो के ये कर्मी सीसीएल में सवच्छता मित्र, माली एवं अन्य कार्यो में अपनी सेवाए दे रहे है। इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा कि समाज के श्रमिक वर्ग का कल्याण एवं उनके प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक देशवासी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि अर्पिता महिला मंडल भविष्य में भी समाजोपयोगी एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने अर्पिता महिला मंडल एवं सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उपरोक्त क्षेत्र की महिला मंडलों की टीम सक्रिय सहभागिता एवं समन्वित प्रयासों से संपन्न हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *