Advertisement

बगदा में पारंपरिक मढ़ई पूजा धूमधाम से संपन्न, सुख-समृद्धि व् बेहतर फसल की कामना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा गांव में 7 जुलाई को पारंपरिक आस्था और जनसहभागिता के साथ मढ़ई पूजा धूमधाम से संपन्न हो गया।

इस अवसर पर नया नारायण मरांडी एवं सहयोगी मिथुन मरांडी के नेतृत्व में गराम देवता थान, बड़अ पहाड़ थान, जाहिर बुढ़ी थान, माझी थान एवं दुवारसिनि थान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने गांव में सुख-शांति, समृद्धि, समय पर वर्षा और अच्छी धान की फसल की कामना की।

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार गराम देवता थान में भेड़ा एवं लाल मुर्गों, बड़अ पहाड़ थान में सफेद बकरा एवं सफेद मुर्गों, जाहिर बुढ़ी थान में बकरी एवं रंगली मुर्गी, माझी थान में काला बकरा एवं रंगवा मुर्गों तथा दुवारसिनि थान में सुअर की बलि देकर पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया गया।

ग्रामीण सुकदेव राम ने कहा कि मढ़ई पूजा हमारे पूर्वजों की परंपरा है। हर वर्ष इस पूजा के माध्यम से हम गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल की कामना करते हैं। कहा कि यह पूजा हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। फागू महतो ने कहा कि मढ़ई पूजा से रहजवासियों में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। सभी ग्रामीण मिलकर इस परंपरा को जीवित रखे हैं और आने वाली पीढ़ी को भी इससे जोड़ रहे हैं।

चांदमुख महतो ने कहा कि यह पूजा प्रकृति और ग्राम देवताओं के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। हम सभी गांववासियों की खुशहाली, पशुधन की रक्षा और अच्छी खेती के लिए प्रार्थना करते हैं। पूजा में सुकदेव राम, चांदमुख महतो, फागू महतो, प्रकाश, उमेश, कमलेश, धर्मनाथ, उपेंद्र, डब्बलू, सदानंद, तुलसी, सिद्धेश्वर, सृष्टि, मनोज, रवि, करमु, संजय, रुपेश, अमित, लोकेश, रंजीत, सुमित, अजय, रोहित सहित सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए। पूरे गांव में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *