एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न स्थानो में पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई। यह अभियान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को लक्षित कर आयोजित किया गया था।
इसी क्रम में कोयलांचल के जरीडीह बाजार स्थित बेरमो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरीडीह मे बेरमाे प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी सहित वैक्सीनेटर सह सेविका व सहिया आदि ने पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई। मौके पर यहां दर्जनों नौनीहालो को दवा पिलाकर उन्हें पोलियो मुक्त बनाने का कार्य किया गया।
![]()













Leave a Reply