विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला का सुदूरवर्ती क्षेत्र महुआटांड़ में हाथियों के एक बड़े समूह ने दस्तक दे दी है। झुंड में तीन गर्भवती हथनी शामिल बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में अति सुदूरवर्ती क्षेत्र महुआटांड़ के कई गांव यथा गोपो, बड़कीपुन्नू ,पालूं, कुसुमडीह एवं कानीडीह में हाथियों के बड़े समूह के विचरण करने की बात सामने आयी है। जिससे इन गांवों में दहशत देखा जा रहा है।
वन विभाग के अनुसार गर्भवती हथिनीयों की मौजूदगी से हाथी लंबे वक्त तक उक्त क्षेत्र में रुक सकते हैं। विभाग में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ऐसे समय में हाथियों के नजदीक न जाए। फोटो सेल्फी लेने से परहेज करें। कहा गया है कि हाथी कई समूह में बटे हुए हैं। रात में घर से न निकलने की भी विभाग की ओर से अपील की गई है।
वन विभाग के प्रशिक्षु आईएफएस संदीप सिदें ने पक्के मकान में रहने की सलाह देते हुए रात के वक्त गाड़ी एवं लाइट लेकर निकलने से एतिहात बरतने की बात कही। कहा कि गर्भवती हथिनीयों से आने वाले नवजात बच्चे को लेकर हाथी आक्रामक हो सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पेटरवार एवं गोमिया के क्यूआरटी टीम लगातार हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व हाथियों ने इन क्षेत्र में कई रहिवासियों की जान ले चुके हैं। हाथियों की धमक से एक बार फिर क्षेत्र के रहिवासियों में भय का माहौल है।
![]()













Leave a Reply