प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीवीसी बोकारो थर्मल स्थित ऐश पॉन्ड को जाने वाली पाइपलाइन 27 जून की रात्रि लगभग साढ़े सात बजे एक बार फिर फट गई। जिससे छाई युक्त जल आसपास के घरों तथा कोनार नदी को प्रदूषित कर रहा है।
जानकारी के अनुसार उक्त हादसे के बाद पाइपलाइन से तीव्र गति से निकल रहे छाई (ऐश स्लरी) का भारी बहाव सीधे नाला से होकर कोनार नदी में हो रहा हैं, जिससे नदी जल प्रदूषित हो गया हैं।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल मुर्गी फार्म के दिनेश यादव एवं राकेश यादव के खटाल के समीप चार नंबर पाइपलाइन अचानक तेज आवाज के साथ फट गई। पाइप फटने के बाद छाई युक्त पानी का दबाब इतना तिब्र था कि जब तक पावर प्लांट से इस लाइन की सप्लाई रोकी जाती, तब तक काफी मात्रा में छाई का मलबा बहकर कोनार नदी में समा गया। इस भयावह प्रदूषित जल रिसाव के कारण ऐश स्लरी का प्रेशर सीधे रहिवासी दिनेश यादव के घर के भीतर आंशिक रूप से प्रवेश कर गया।
इस दौरान खटाल में मौजूद दिनेश भी पूरी तरह छाई के गंदे पानी से तर बतर हो गया। हालांकि विभाग द्वारा इसकी मरम्मति का प्रयास तेज कर दिया गया हैं, बावजूद इसके रहिवासियों के अनुसार पाइप से प्रदूषित जल का रिसाब अब भी हो रहा हैं। ज्ञात हो कि इससे पूर्व निशन हट मार्ग के समीप भी फटकर प्रदूषित जल खेतो को बर्बाद कर दिया था। जिसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित होकर कार्य ठप्प कर दिया था।
![]()













Leave a Reply