Advertisement

योग दिवस पर के. बी. कॉलेज बेरमो में योगाभ्यास व योग के महत्व पर परिचर्चा

कथारा पंचायत सचिवालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीते 21 जून को योगाभ्यास व योग के महत्व पर परिचर्चा सत्र का आयोजन किया।

जानकारी के अनुसार कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर के नेतृत्व में योगाभ्यास व योग के महत्व पर परिचर्चा सत्र का आयोजन किया। योग प्रशिक्षक रमेश पासवान ने योगाभ्यास शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारीगण, छात्र छात्राओं व एनएसएस स्वयं सेवकों को कराया। उन्होंने योग के महत्व परिचर्चा सत्र में कहा कि योग केवल फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बनाए रखने का प्रभावी तरीका भी है।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा योग दिवस केवल योगाभ्यास करने का अवसर नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित व जागरूक जीवन शैली अपनाने का संदेश भी देता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ साजन भारती ने कहा कि सभी को अपने शरीर व स्वास्थ्य के लिए रोजाना समय निकालने की जरूरत है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि योग दिवस पर हम सभी शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों को अपनाने का संकल्प लेते हैं।

परिचर्चा में शामिल एनएसएस के स्वयं सेवकों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से योग दिवस के संदेश देने का कार्य किया, जिनमें मिलन कुमार गुप्ता, अंतरा कुमारी, सोनी कुमारी, रिया कुमारी, रोशनी कुमारी, सोनू कुमार शर्मा, अमन तिवारी, करण कर्मकार, दीपक कुमार प्रजापति आदि शामिल थे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास व योग के महत्व पर परिचर्चा सत्र में प्राचार्य व् एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी के अलावा डॉ साजन भारती, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, डॉ अरुण रंजन, डॉ सुशांत बैरा, डॉ शशि कुमार, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंधु , बालेश्वर यादव, संजय, भगन, अजय हांसदा, समेत छात्र छात्रा, एनएसएस स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।

एक अन्य समाचार के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर बीते 21 जून को जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कथारा पंचायत सचिवालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत के पंचायत समिति सदस्या दुलारी देवी तथा पूर्व उप मुखिया सह भाजपा साड़म मंडल अध्यक्षा उषा चौहान कर रही थी। मौके पर दर्जनभर महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *