Advertisement

अशोक रविदास भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)(Bokaro)। भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में 21 अक्टूबर को घरवाटांड़ पंचायत स्थित छपरगढ़ा में पार्टी कार्यालय सह आयुर्वेदिक औषधालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आशोक रविदास को सर्वसम्मति से पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी मदन प्रजापति, रामनरेश गिरि, राजेश मोहन सहाय इत्यादि ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर एवं प्रमाण पत्र देकर अशोक रविदास को यह प्रभार सौंपा। अशोक रविदास ने अपने वक्तव्य मे कहा कि पार्टी का विस्तार एवं पार्टी के द्वारा आमजनों की मूल समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा। नये युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मो उस्मान अंसारी ने भी अशोक रविदास एवं केंद्रीय पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। आयुर्वेदिक केंद्र स्थित पार्टी कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से लक्ष्मण रविदास, मदन कमार, मुकेश कुमार, कन्हाई रविदास, गजेन्द्र टुडु, गंगाधर प्रजापति, मुंगिया देवी, सुमित्रा देवी, किरण देवी, पूनम देवी, रूबी आदि उपस्थित थे।
विशेष संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *