Advertisement

डीजी राव ने सीएम हेमंत सोरेन को लगाया पुलिस झंडा

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)(Jharkhand)। पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर 21 अक्टूबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस महानिदेशक एम वी राव और स्पेशल ब्रांच के अपर पुलिस महानिदेशक एम एल मीणा ने पुलिस झंडा प्रदान किया।
पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने शहीद पुलिस जवानों को नमन करते हुए कहा कि आज का यह दिन शहीद जवानों को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य की रक्षा के लिए शहादत देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि तथा सम्मान देकर हम खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। राज्य के पुलिस प्रमुख(डीजीपी) राव ने कहा कि पुलिस जवानों के साथ-साथ पुरे पुलिस विभाग के लिए यह दिन अपने शहीद साथियों को याद करने के आलावा सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। ज्ञात हो कि प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को शहीद होने वाले जवानों की याद में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *