एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) द्वारा बीते एक मई को मजदूर दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र के आरकेएमयू प्रतिनिधियों द्वारा सीपीपी कॉलोनी में समारोह आयोजित कर मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथारा कोल वाशरी के शाखा सचिव मो. मिनाजुल आबेदिन जबकि संचालन स्वांग – गोविंदपूर फेज दो के शाखा अध्यक्ष प्रेमजीत प्रसाद ने की।
यहां यूनियन प्रतिनिधियों ने शहीद बेदी पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वही मजदूरों के हक व अधिकार को लेकर संघर्ष में शहीद हुए मजदूरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने आने वाले मजदूरों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थिति को विस्तार से रखने का कार्य किया। उन्होंने आह्वान किया कि शहीद मजदूर भाईयो की कुर्बानी व्यर्थ नही जाए, इसके लिए सभी कामगार को सजग, एकजुट व एकसूत्र में रहने का कार्य करना होगा। क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक ने चार लेबर कोड को लेकर विस्तार से बात रखा।
मौके पर कथारा वाशरी शाखा अध्यक्ष मो. नूर आलम, जारंगडीह कोलियरी अध्यक्ष जेजे सांगा, संगठन सचिव विकास सिंह, विनय राम, ललन रविदास, अरविंद सिन्हा, नचिकेता आदि ने विचार रखने का कार्य किया। वही उपस्थित जनल ने इस बात के लिए प्रतिबद्धता जतायी कि कितने भी विपरीत परिस्थिति आए, सभी मिलकर संघर्ष करते रहेंगे।
![]()













Leave a Reply