हेड कांस्टेबल द्वारा बिहारी युवक की हत्या के विरोध में खेग्रामस-माले का प्रतिरोध मार्च
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर में दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में बिहारी युवक पांडव कुमार की पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में खेग्रामस- भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने 2 मई को बाजार क्षेत्र के जनता मैदान से प्रतिरोध मार्च निकाला गया।
मार्च ताजपुर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गुदरी चौक तक पहुंचा, जहां प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान नेताद्वय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मी नीरज बल्हारा पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। कहा कि निर्दोष के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने कहा कि बिहार के निरीह कामगारों के साथ भेदभाव और अत्याचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कहा गया कि जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे पांडव कुमार जो बिहार के खगड़िया जिला का मूल रहिवासी है और दिल्ली में डेलीवरी बॉय का काम करता था को हेड कांस्टेबल नीरज बल्हारा ने पूछताछ के क्रम में गाली दी, जिसका विरोध पांडव ने किया। इससे गुस्साए कांस्टेबल ने उसके सीने में सटाकर गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग की। विरोध मार्च में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन, मो. एजाज, मो. कयूम, जीतेंद्र सहनी, शंकर महतो, ब्रजकिशोर महतो, मो. रहमान, सूरज कुमार, बिरजू कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
![]()













Leave a Reply