Advertisement

अमलो पीओ कार्यालय के समक्ष जनता मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन

परियोजना मे ही 25 कर्मियों के स्थानांतरण मे बरती गई अनियमिता-विकास

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) में जनता मजदूर संघ द्वारा 2 मई को जोरदार प्रदर्शन किया गया। यूनियन के अमलो शाखा द्वारा परियोजना कार्यालय के समक्ष अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदर्शन किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। जमसं के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय, क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह तथा एरिया बोर्ड सदस्य ओम शंकर सिंह संबोधन के क्रम में स्थानीय प्रबंधन के खिलाफ जमकर बरसे और मजदूरों के साथ हो रहे सौतेलापन पर नाराजगी व्यक्त की।

इस अवसर पर यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि एएडीओसीएम परियोजना मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों के हित में काम करें नहीं तो आंदोलन होगा। कहा गया कि विगत दिनों अमलों परियोजना में 25 मजदंरो का मनचाहा पोस्टिंग किया गया है, जिसमें बिचौलियों को पैसा की लेनदेन की बातें भी सामने आ रही है। कहा गया कि परियोजना मे ही स्थानांतरण मे अनियमिता बरती गई। कोल कर्मियों को समय पर प्रोन्नति नहीं दी जाती है, जिससे कर्मी सालों से एक ही जगह पर कार्यरत हैं। इनका साफ कहना है कि इस प्रकार के भेदभाव और गैर इंसाफ़ी चलने नहीं दी जायेगी और समय पड़ने पर इन सबके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय ने कहा कि मजदूरों के हितों और उनके अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नही की जाएगी। शाखा सचिव चंद्र भान सिंह और शाखा अध्यक्ष आशीष झा ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन गंभीर नहीं है। कहा कि मजदूरों के हितो और उनके अधिकारों की अनदेखी प्रबंधन की तरफ से की जा रही है, जो भविष्य में खतरनाक हालात पैदा करेंगी। ऐसी स्थिति नहीं आए इसके लिए प्रबंधन को अभी से ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि समय रहते मजदूरों को वाज़िब हक़ देना देना होगा।

यूनियन के नेताओं ने कहा कि मजदूरों के साथ भेदभाव और उपेक्षापूर्ण नीति के कारण आमजनों में भारी गुस्सा और नाराजगी है, जो भविष्य में औद्योगिक अशांति और आंदोलन का कारण बन सकती है। यूनियन की ओर से परियोजना के विभिन्न विभागों में संवेदनशील व अति संवेदनशील पदों पर सालों से एक ही जगह कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण करने, बीमार श्रमिकों का बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने, उत्पादन काम में सुरक्षा नियमों का पालन करने, सिविल विभाग और अन्य विभागों द्वारा प्राक्कलन के अनुसार काम कराने व सीसीएल का बोर्ड लगाने, खदानों में फर्स्ट एड, शौचालय, कैंटिन व शुद्ध पीने की पानी का इंतजाम कराने की मांग की गई है। मौके पर जमसं बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार सहित नवीन श्रीवास्तव, टुनटुन तिवारी, चंदन तिवारथा, प्रकाश कुमार, अख्तर अंसारी, गौतम कुमार, मुकेश सिंह, पवन पांडेय, संजीव भट्ट आदि दर्जनों मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *