दुर्गा पूजा मनाने को लेकर रहीवासियों ने की बैठक

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में साड़म मंडय टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गत 19 सितंबर की संध्या आचार्य लखन लाल तिवारी की अध्यक्षता में रहिवासियों द्वारा दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सूबे के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा मनाने संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि वर्ष 1977 से प्रतिवर्ष मंडय टोला में दुर्गा पूजा की जा रही है। इस वर्ष की पूजा 51वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जाएगा। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ही पूजा होगी।

पूजा में रहिवासियों से शारीरिक दूरी का पालन करने का अपील किया जाएगा। साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए रहेगी। अध्यक्षता कर रहे लखन लाल तिवारी ने कहा कि इस वर्ष धूप एवं धुमन का प्रयोग अगरबत्ती की जगह किया जाएगा। इस दौरान सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का चुनाव किया गया।

जिसमें संरक्षक के रूप में पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुबोध उपाध्याय, सचिव अशोक राम, उप सचिव सुनील प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, उप कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, अंकेक्षक रोहित ठाकुर, सह संरक्षक अभिषेक लाल, पूजा प्रभारी बसंत राम सहित कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया।

 445 total views,  2 views today

You May Also Like