विजय यादव बने युवा कांग्रेस प्रखंड संयोजक

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो (Bermo) प्रखंड के चौधरी टोला कथारा निवासी विजय यादव को बेरमो प्रखंड युवा कांग्रेस संयोजक बनाया गया है। यादव के प्रखंड संयोजक बनाये जाने पर क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष व्याप्त है।

कथारा चौधरी टोला निवासी विजय यादव पूर्व में भाजपा से जुड़े थे। बीते वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव से पूर्व यादव कांग्रेस के कद्दावर नेता विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। तब से लगातार वे खासकर क्षेत्र के युवाओं में अपनी एक अलग पहचान बनाई और क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने मे अहम योगदान दिया।

इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें पहली बार कांग्रेस पार्टी द्वारा युवा कांग्रेस का बेरमो प्रखंड संयोजक का अहम पद सौंपा गया है। यादव को युवा कांग्रेस का बेरमो प्रखंड संयोजक बनाए जाने पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल सचिव सह राकोमसं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, विश्वनाथ राज, देवाशीष आस, आशीष चक्रवर्ती, संतोष सिन्हा आदि ने बधाई दी है।

 275 total views,  2 views today

You May Also Like