प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची में रह रहे कोल इंडिया की अनुशंगी इकाई एसईसीएल के पुर्व निदेशक ज्वाला प्रसाद का बीते 10 फरवरी को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।
बताया जाता है कि अक्टूबर 2004 में साऊथ इस्टर्न कोलफीड्स लिमिटेड (एसईसीएल) बिलासपुर (छतीसगढ़) से निदेशक तकनीकी के पद से सेवानिवृत्त हुए ज्वाला प्रसाद का 10 फ़रवरी को रांची के कांके रोड में अपने आवास पर निधन हो गया। वे अपने दोस्तों और सहकर्मियों के बीच कोमल हृदय और सहायक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने नेतारहाट स्कूल से बोर्ड और आईएसएम धनबाद से अध्ययन किया था।
वे सीसीएल और सीएमपीडीआई के साथ लंबे समय तक काम किया था। उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा रांची में बिताया। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके स्कूल के मित्रों तथा सीसीएल और सीएमपीडीआई के सहकर्मियों ने 11 फरवरी को उनके अंतिम सम्मान के लिए एकत्रित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]()













Leave a Reply