Advertisement

हड़ताल को लेकर आरसीएमएस का महाप्रबंधक के साथ वार्ता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल को लेकर 11 फरवरी को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक की गयी।

जानकारी में अनुसार आरसीएमएस की बैठक कथारा जीएम कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार तथा आरसीएमएस सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।

वार्ता के क्रम में महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि 12 फरवरी का हड़ताल कोयला उद्योग के हित में नहीं है। सीसीएल का टारगेट इस वर्ष 110 मिलियन टन रखा गया है। ऐसे में हड़ताल होना उत्पादन लक्ष्य को प्रभावित करेगा। इसलिए उनका अपील है कि हड़ताल में न जाए।

रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि 12 फरवरी का एक दिवसीय हड़ताल मजदूर हित में एवं पूरे देश में है, जिसे सभी ट्रेड यूनियनों का समर्थन प्राप्त है। कहा कि चार लेवल कोड कानून लाकर केंद्र की मोदी सरकार ने मजदूर विरोधी कार्य किया है, जिसके चलते हमारा संगठन हड़ताल में शामिल है।

बैठक में प्रबंधन की ओर से स्वांग गोबिंदपुर फेज टू के परियोजना पदाधिकारी एके तिवारी, जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी पीके सेनगुप्ता, महाप्रबंधक ऑपरेशन विनोद कुमार, स्टाफ ऑफिसर एचआर माधुरी मडके, राहुल कुमार तथा संगठन की ओर से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी, गोविंदपुर के सचिव विकास कुमार सिंह, अध्यक्ष राजकुमार साव, स्वांग वाशरी सचिव बीके श्रीवास्तव, अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति, आर आर शॉप सचिव गुलाम हसनैन, अध्यक्ष अर्जुन राम, कथारा वाशरी के रंजीत मंडल, अशोक कुमार ओझा, किशुन मंडल, रिंटू सिंह मोहम्मद सिकंदर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *