अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने 11 फरवरी को जिला के हद में प्रखंड सह अंचल कार्यालय दिघवारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सभी कर्मियों की उपस्थिति की जांच करते हुए आरटीपीएस कार्यालय का निरीक्षण किया।
डीएम श्रीवास्तव ने उक्त प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए प्रखंड परिसर में चल रहे कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही निरीक्षण के दौरान फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण के पर्यवेक्षण के लिए प्रखंड कार्यालय में स्थापित किये गए नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों को सभी संबंधितों से लगातार संपर्क स्थापित कर फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में उपस्थित एक स्थानीय महिला की शिकायत पर प्रखंड कार्यालय से आगे मुख्य सड़क के बगल में गिराए जाने वाले कचरे को आबादी से बाहर किसी समुचित स्थल पर स्थानांतरित करने एवं उक्त स्थल पर कचरा फेंकने से पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण शिविर तथा डोर टू डोर कार्यों निरीक्षण
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने इस दौरान दिघवारा नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों में किसानों के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण के लिए आयोजित शिविर तथा डोर टू डोर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अंचलाधिकारी, दिघवारा सहित शिविर में प्रतिनियुक्त सभी संबंधित सर्वे टीम एवं कृषि विभाग के कर्मियों को जमाबंदी रैयतों की अद्यतन सूची के सहयोग से फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण में और अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया।
![]()













Leave a Reply