Advertisement

सोलर प्लांट लगाने को ले ग्रामसभा से अनुमति लेने को सीसीएल को लिखा गया पत्र

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत भूमि पर सोलर प्लांट स्थापित करने के पूर्व चलकरी दक्षिणी पंचायत ग्रामसभा से अनुमति व सहमति लिए जाने संबंधी ग्रामसभा के प्रधान दुर्गा सोरेन द्वारा पत्र सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक को सौंपा गया है।

बता दें कि, सीसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर सोलर प्लांट प्रोजेक्ट लगाने की कवायद लंबे समय से जारी है, पर ग्रामीण रैयतों की मांगो को नहीं माने जाने से आपसी सहमति नहीं बन पा रही है। प्रबंधन को बीते 10 फरवरी को सुपुर्द पत्र के तहत आगामी 18 फरवरी को चलकरी दक्षिणी पंचायत सचिवालय में रखी गई ग्रामसभा की बैठक में सीसीएल प्रबंधन को आमंत्रित किया गया है।साथ ही पत्र की प्रति अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुख्यालय तेनुघाट को भी 11 फरवरी को दी गई है। प्रेषित पत्र में मुख्य रूप से ग्रामप्रधान दुर्गा सोरेन सहित मुखिया रजनी देवी ने भी हस्ताक्षर किया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *