Advertisement

आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा मनाई गई तिलका मुर्मू की जयंती

तिलका जयंती के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा धक्का मुक्की करने का प्रयास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से 11 फरवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुढ़नगोड़ा स्थित तिलका मुर्मू चौक पर तिलका मुर्मू जयंती मनाया गया।

जानकारी के अनुसार जयंती मनाने के दौरान असमाजिक तत्वों के द्वारा कार्यक्रम को बाधित करने और सेंगेल कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की करने का प्रयास किया गया। जो पेटरवार थाना पुलिस प्रशासन के सहयोग से रोका गया।

जयंती कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम स्वतंत्र सेनानी महान वीर शहीद तिलका मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि तिलका मुर्मू ही भारत के प्रथम स्वतंत्र सेनानी थे। उन्होंने 1779 से लेकर 1785 तक अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई किया तथा जल, जंगल, जमीन बचाने का आन्दोलन चलाया। अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। किन्तु आज आजाद भारत में भी आदिवासियों का जल,जंगल, जमीन, भाषा- संस्कृति, सरना धर्म, मरांग बुरू, लुगुबुरू, नौकरी, इज्जत, आबादी, आदि लूट मिट रहा है। किसी भी नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री, बुद्धिजीवी, समाजिक संगठन के अगुवा ने भी इसे बचाने का सहास नहीं किया।

आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व संसाद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी सेंगेल अभियान भारत के सात प्रदेश बिहार, बंगाल, असम, उड़ीसा, झारखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश तथा नेपाल में भूटान और बंगला देश में भी आदिवासियों को बचाने का कार्य जारी है। इसी के नेतृत्व में आदिवासी समाज सुधार और आदिवासी समाज में भी संविधान कानून और जनतंत्र को लागू करने का प्रयास जारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पेटरवार सेंगेल विडियो विजय कुमार मार्डी ने किया। मौके पर सेंगेल मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी, हजारीबाग जोनल हेड विजय टुडू, बोकारो जिला मांझी परगना मंडवा अध्यक्ष हरीश चंद्र मुर्मू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, जिला संयोजक संतोष सोरेन, रामगढ़ जिलाध्यक्ष भूवनेश्वर हेम्ब्रम, कसमार प्रखंड अध्यक्ष बिशेश्वर मुर्मू, कोह पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र मुर्मू, पिंटू सोरेन, सिकेन्द्र हेम्ब्रम, बहामुनि मुर्मू, संगीता हांसदा, मुंशी टुडू आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *