प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मेरमहारा (कुसमाटांड़) में 11 फरवरी को मंत्री पुत्र विनय कपूर दिवंगत अमरदेव सोरेन के आवास पर आयोजित श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री पुत्र ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर श्राद्धकर्म में उपस्थित ग्रामीणों एवं परिजनों के बीच शोक का वातावरण बना रहा। मंत्री पुत्र विनय कपूर ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दु:,ख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि दिवंगत का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य रहिवासी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
![]()













Leave a Reply