रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बीआरसी भवन में बीते 10 फरवरी को प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्रतिमा दास ने की।
समीक्षा बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बीईओ प्रतिमा दास ने सभी विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मिड डे मील संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। सभी शिक्षक इस अवधि में विद्यालय परिसर में उपस्थित रहेंगे।
समीक्षा बैठक में उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि केवल विजुअल हाजिरी बनाकर विद्यालय से बाहर जाना कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी शिक्षक के विरुद्ध ऐसी शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय द्वारा जो भी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य दिए जाते हैं, उन्हें समयबद्ध एवं सही ढंग से पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है।
समीक्षा बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, बच्चों के नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने, आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने तथा विभागीय निर्देशों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर बीपीओ रंजीत कुमार ने भी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बीईओ दास ने कहा कि विद्यालय अनुशासन का केंद्र होता है।
शिक्षक समय पर विद्यालय आएं और निर्धारित समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। केवल उपस्थिति दर्ज कर बाहर जाना गंभीर लापरवाही है। कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को प्रखंड स्तर से दिए गए कार्यों को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करना होगा। बीपीओ रंजीत कुमार ने कहा कि सरकार की सभी शैक्षणिक योजनाओं को जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू करना हमारी प्राथमिकता है। विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षकों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। प्रखंड कार्यालय से दिए गए निर्देशों का अनुपालन समय पर करें, ताकि शिक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सके।

समीक्षा बैठक में बीईईओ, बीपीओ के अलावा सीआरपी दीपक प्रसाद नायक, विजय कुमार, अर्चना, चमन किशोर, निरंजन कुमार, बीआरपी अम्बुजा कुमार, फटिक चन्द्र, चंचला कुमारी, शिक्षक रविंद्र नाथ, विनोद कुमार महतो, गोपाल महतो, बिंदेश्वर महतो, फिरोज आलम, खुर्शीद आलम, रमजान अंसारी, ब्रहमेश्वर महतो, नन्द कुमार, रंजीत आनंद सिंह कुमार, विमल कुमार नायक, संतोष शर्मा, मनीष जयसवाल, राकेश रोशन, गोपी करमाली, श्वेता प्रजापति, बेलाल अंसारी, कुणाल कुमार, केशर जहां, बेबी सीमा, ललिता देवी, विक्टोरिया, संजय रजवार, हरी कुमार देव, नंद किशोर नायक, केदारनाथ महतो, अर्जुन महतो, भिखारी महतो, प्रह्लाद महतो, माता शरण मांझी, रथुराम महतो, युधिष्ठिर हेंब्रम, प्रकाश कुमार महतो, चंद्रभूषण कपरदार, मनोहर कपरदार, रामकृष्ण मुंडा, सुभय चक्रवर्ती, अमित जायसवाल, शैलेश कुमार, रामजीत बास्के, प्रीतम कुमार, रुद्रनाथ मुर्मू, महेश्वर हेंब्रम, ग़याराम महतो, महेंद्र महतो, महेंद्र नायक, लेखापाल चांद कुमार, दीपक पटेल, गौतम कुमार, सीता राम महतो आदि रहिवासी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply