रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में बच्चा चोरी और महिलाओं के अपहरण को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का बयान सामने आया है।
बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने स्पष्ट कहा है कि आमजन किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस पूरी तरह सतर्क है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। एसपी सिंह ने 11 फरवरी को बताया कि पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास जारी हैं, ताकि आम जनता की एक कॉल पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो सके। कहा कि बाइक राइडर टीम के माध्यम से घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है। एसपी ने कहा कि हाल के दिनों में सामने आई कुछ घटनाएं जांच में अफवाह साबित हुई हैं।

वहीं सेक्टर-6 थाना क्षेत्र और चंदनक्यारी में महिला हत्या मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण लीड मिली है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद चुनाव को देखते हुए एसपी ने आमजनों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने बताया कि संगठित अपराध के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बैठक में सिटी डीएसपी, बेरमो एसडीपीओ, चास एसडीपीओ सहित सभी थाना प्रभारी व् ओपी प्रभारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply