Advertisement

फुसरो नप के वार्ड 16 में बदलाव की लहर, जनता त्रस्त-गुड़िया

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में चुनावी तापमान अपने चरम पर है।

जानकारी के अनुसार फुसरो नप के वार्ड 16 के पार्षद पद उम्मीदवार गुड़िया देवी ने 11 फरवरी को जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व प्रतिनिधियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में वार्ड का विकास नहीं, बल्कि निजी स्वार्थों का विकास हुआ है। गुड़िया ने कहा कि इस वार्ड की जनता को सिर्फ धोखा मिला है। सड़क, नाली, पानी और सफाई जैसी बुनियादी जरूरतों को जान बूझकर नजर अंदाज किया गया। वार्ड को कुछ तथाकथित द्वारा इसे अपना जागीर समझ लिया गया था, लेकिन अब जनता सबक सिखाने के मूड में है।

उन्होंने दो टूक कहा कि इस बार चुनाव सत्ता का नहीं, जनता के सम्मान और अधिकार का है। अब किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, पूरे वार्ड के लिए काम होगा। अगर जनता ने मुझे मौका दिया तो वार्ड परिषद में पहली बार जनता की असली आवाज गूंजेगी। जनसंपर्क के दौरान उमड़ती भीड़ और मिल रहे समर्थन को लेकर उन्होंने दावा किया कि वार्ड नंबर 16 में इस बार बदलाव तय है। कहा कि जनता का गुस्सा साफ दिख रहा है।

इस बार वोट से जवाब मिलेगा और पुराने खेल का अंत होगा।
मौके पर वार्ड वासियों ने भी खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि अब उन्हें ऐसा प्रतिनिधि नहीं चाहिए जो सिर्फ चुनाव के समय दिखाई दे, बल्कि हर समय जनता के साथ खड़ा रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *