Advertisement

किसान-मजदूर हितैषी अधिकारों में कटौती बर्दाश्त नहीं, आज आम हड़ताल-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। चार श्रम कोड, मनरेगा में बदलाव, बिजली एवं बीज विधेयक 2025 वापस लेने, सभी फसलों में एमएसपी लागू करने आदि मांगों को लेकर 12 फरवरी को आहूत राष्ट्रीय आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का अह्वान उपस्थित मजदूरों व् भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 11 फरवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के जनता मैदान में मजदूर सभा को संबोधित करते हुए किया।

सभा की अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने की। मौके पर भाकपा माले के मो. एजाज, मो. कयूम, मो. शाद आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मोतीपुर सब्जी मंडी में किसान सभा का आयोजन किया गया। सभा को किसान महासभा के राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मोतीलाल सिंह, मो. शकील आदि ने संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय आम हड़ताल के दिन 12 फरवरी को 11 बजे से गांधी चौक से निकलने वाले हड़ताल जुलूस में शामिल होकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील उपस्थित किसान-मजदूर-व्यवसायीयों से की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *