Advertisement

चिल्ड्रेन पैराडाइज पेटरवार की शिक्षिका काजोल को दी गई विदाई

वर्षों की सेवा, समर्पण व् शिक्षा के प्रति योगदान को किया जाता है सम्मानित-अभिषेक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 10 फरवरी को शिक्षक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की शिक्षिका को भावभीनी विदाई दी गयी।

ज्ञात हो कि शिक्षक विदाई समारोह एक भावुक और सम्मानजनक अवसर होता है, जिसमें शिक्षक की वर्षों की सेवा, समर्पण और शिक्षा के प्रति योगदान को सम्मानित किया जाता है। शिक्षिका काजोल प्रसाद के विवाह के कारण 10 फरवरी को बेहद भावुक और यादगार विदाई का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षिका के सहकर्मी, छात्र-छात्रा शामिल होकर उन्हें नम आँखों से विदाई दी। विद्यालय परिवार ने उन्हें उपहार भेंट कर उनके सुखी विवाहित जीवन तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रबंधक अभिषेक कुमार एवं अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षक के मार्गदर्शन और उनके अनुभवों को याद करते हैं। यह एक अत्यंत भावुक अवसर होता है, जब छात्र और शिक्षक अपने प्रिय गुरु को विदाई देते है। यह केवल विदा होने वाले पल नहीं है, बल्कि शिक्षकों के लिए एक यादगार पल होता है, बल्कि उन सभी के लिए भी एक प्रेरक अवसर होता है जो शिक्षा और ज्ञान के महत्व को समझते हैं।

विदाई समारोह में प्राचार्य सुरेश कुमार, सिंटू कुमार, अरविंद कुमार, दीपचंद प्रसाद, अमित महतो, अबोध गुरु, नीतू सिन्हा, समायरा प्रवीण, संजिदा बानो, पूनम चौधरी, प्रमिला कुमारी, पूजा देवी, मुन्नी देवी, शिवदयाल महतो, निकहत, विशाखा कुमारी, कंचन कुमारी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *