Advertisement

कांग्रेसजनों व् इंटक नेताओं ने पूर्व मंत्री के लिए किया प्रार्थना

प्रहरी संवाददाता/ कथारा (बोकारो)। इंटक तथा कांग्रेसजनों की संयुक्त प्रार्थना सभा कथारा (Kathara) चार नंबर दुर्गा मंडप प्रांगण तथा राकोमसं क्षेत्रीय कार्यालय में तीन मई को आयोजित किया गया। प्रार्थना सभा में राज्य के पूर्व मंत्री एवं बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह (Rajendra Prasad Singh) के स्वस्थ लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। ज्ञात हो कि विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह को दो मई को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची के एक निजी अस्पताल से एयर लिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है।

आयोजित प्रार्थना सभा में सभी धर्मों के लोगों ने विधायक सिंह की स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। प्रार्थना सभा में मुख्य रूप से सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य व् इंटक नेता अजय कुमार सिंह के अलावा मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, वरीय नेता वेदव्यास चौबे, इंटक नेता मोहम्मद फारूक, आशीष चक्रवर्ती, सुरेश महतो, सुजीत मिश्रा, भीम सिंह, संत लूईस, अमनदीप सिंह, विश्वनाथ राज, बिंदु चंद, अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शमीम, इम्तियाज अहमद, पिंटू राय, उपेंद्र चौहान, संतोष सिन्हा, राकेश कुमार, आरके मिश्रा, विक्रम कुमार सहित दर्जनों गणमान्य अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *