लूटकांड में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के पलामू जिला के हद में छेछानी में बीते 18 नवंबर में हुई लुटकांड की घटना का उद्भेदन का दावा पलामू पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में लूट के स्वर्णाभूषण के साथ पांच आरोपियों (जिसमें एक नाबालिग शामिल) को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है।
पलामू के पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के अनुसार बीते 18 नवंबर को जिला के हद में छेछानी स्थित पूनम तिवारी के घर पर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में 19 नवंबर को शहर थाना में कांड क्रमांक-491/25, धारा- 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। अनुसंधान एवं तकनीकी अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर चैनपुर के बंदुआ स्थित उनके घर से छापामारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों में बंदुआ रहिवासी प्रमोद राम के पुत्र राजकुमार, महेन्द्र राम के पुत्र विशाल कुमार, कृष्णा राम के पुत्र सचिन कुमार तथा संजय सिंह के पुत्र रोशन कुमार सिंह उर्फ करण के अलावा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। एसपी के अनुसार पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर लुटे गये स्वर्णआभूषण बरामद कर लिया गया है। साथ हीं सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
![]()













Leave a Reply