Advertisement

बोड़िया दक्षिणी, जारंगडीह उत्तरी व् बेरमो पश्चिम में सरकार आपके द्वार शिविर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सरकार के सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत बोकारो जिला के सभी पंचायत में शिविरों पर आयोजन किया जा रहा है।

उक्त आदेश के अनुपात मे 24 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के ग्राम पंचायत बोड़िया दक्षिणी, जारंगडीह उत्तरी एवं बेरमो पश्चिम पंचायत सचिवालय भवन में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में भारी संख्या में लाभुक उपस्थित होकर सरकार की विभिन्न लाभकारी योजना से जुड़ने के लिए आवेदन किया।

साथ ही अपनी समस्याओं को उपस्थित सरकारी अधिकारियों से साझा कर त्वरित निदान के लिए जानकारी ली। उक्त शिविर में विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी शालिनी खलको, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद सिंह, डॉ अजय कुमार, डॉ आदि।

सुचिता मुखर्जी, बोड़िया दक्षिणी पंचायत में मुखिया तारूलाता देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, इम्तियाज, प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय, आनंद प्रसाद, नरेश प्रसाद, उत्तम दास, प्रदीप यादव, गौरव सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित हुए। उक्त शिविर में 980 आवेदन में 796 आवेदक को सही जबकि 163 आवेदन को पेंडिंग में रखा गया। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *