प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक निभा आईंद को 24 नवंबर को प्रधानाध्यापक पद से हटा दिया गया।
प्रधानाध्यापक आईंद के विरुद्ध ग्रामीणों व छात्र, छात्राओं द्वारा मिले शिकायत-पत्र तथा बीते चार दिनों से लगातार विद्यालय परिसर में एचएम के विरुद्ध हो रहे धरना-प्रदर्शन व् बयानबाजी की सूचना पाकर बोकारो के जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा को 24 नवंबर को अंगवाली उच्च विद्यालय मामले की जांच के लिए आना पड़ा। गांव के पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षाविद, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर आरोपित प्रभारी एचएम को हटाना पड़ा।इसके अलावे एक शिक्षिका संगीता कुमारी को भी हटाया गया। इस पद पर सहायक शिक्षक अशोक कुमार को नियुक्त किया गया।
ज्ञात हो कि, बीते 20 नवंबर को पंचायत के मुखिया सहित 92 ग्रामीणों की संयुक्त हस्ताक्षरित शिकायत-पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम लिखकर उनके कार्यालय रांची में सौंपी गई थी, जिसके परिपेक्ष में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने पत्रांक-1758 के तहत उक्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका को तीन दिन के भीतर अपना पक्ष उनके कार्यालय में रखने को कहा गया था। ग्रामीणों की आवेदन के आलोक में उन्हें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ मानसिक उत्पीड़न, धमकी, भ्रष्टाचार, विद्यालय की व्यवस्था को ध्वस्त करने संबंधी अनेकों गंभीर आरोप लगाते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की मांग किया गया था।
बताया जाता है कि डीईओ लोहरा ने 24 नवंबर को विद्यालय पहुंचकर छात्र, छात्राओं से पूछताछ करके उनसे मामले की जानकारी ली। इसके पश्चात एक लिखित प्रतिवेदन तैयार किया, जिसमें आज की निर्णयों को दर्शाया गया है।
पद से हटाने के बाद तत्कालीन एचएम निभा आईंद एवं संगीता कुमारी द्वारा स्वेच्छा से विद्यालय छोड़ने की बात विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सह विधायक बेरमो कुमार जयमंगल को पत्र प्रेषित कर विद्यालय में बैठक की तिथि अनुमोदन कराने का निर्देश डीईओ ने दिया है।
बैठक में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, शिक्षाविद भीम पाल, पंसस बोबी देवी, गौरीनाथ कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, राधे मास्टर, सचिन मिश्रा, ललन सोनी, गौतम पाल, अमित मिश्रा, सौरव मिश्रा, शमीम अहमद, पवन कमार, नकुल महतो सहित विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिका तथा काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply